•  

महिलाएं: 34 की उम्र में ज्यादा सेक्सी

Women feel most sexy at 34
 
आम तौर पर लोगों में यह मान्यता है कि उम्र ढलने के साथ सेक्स की चाहत भी घटती जाती है लेकिन ब्रिटेन में महिलाओं पर हुई एक रिसर्च एक अलग नजरिया प्रस्तुत करती है। रिसर्च के जरिए पता चला है कि महिलाएं 34 की उम्र में अपने आपको सबसे ज्यादा सेक्सी फील करती हैं। यानी कि 28 से 38 का वक्त महिलाओं के लिए सेक्स के लिहाज से सबसे ज्यादा अहम होता है।

अपने पूरे जीवनकाल में यही एक दौर ऐसा है जब वे न सिर्फ ज्यादा सेक्सी दिखती हैं बल्कि उनके भीतर कामेच्छा भी ज्यादा प्रबल होती है। ब्रिटेन में हुए सर्वे के तहत करीब 1000 महिलाओं के यौन जीवन का गहराई से सर्वे किया। सर्वे में महिलाओं से उनकी सेक्सुअल लाइफ के बारे में सवाल पूछे गए। खास बात यह है कि महिलाओं ने इन नितांत निजी सवालों का बड़े बिंदास अंदाज में जवाब दिया। सर्वे से यह भी पता लगा कि विवाहेत्तर संबंधों के प्रति रुझान भी इसी उम्र में ज्यादा देखने को मिलता है। आइए देखें उनके जवाबों से क्या नतीजे निकले।

सर्वे के दौरान ज्यादातर महिलाओं के जवाब से यह पता लगा कि ज्यादातर महिलाएं 34 की उम्र में खुद को सबसे ज्यादा सेक्सी फील करती हैं। करीब 56 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वे जवानी की तुलना में बाद के दिनों में अपनी सेक्सुअल लाइफ से ज्यादा संतुष्ट रहीं। इतना ही नहीं 28 से 38 साल में वे सेक्स को सबसे ज्यादा एन्जवाय भी करती हैं। सर्वे में शामिल महिलाओं से यह भी पता लगा कि वे 45 से 60 साल के बीच 4.5 बार सेक्स करती थीं।

सेक्स अडवाइजर कैथरीन कहती हैं कि आमतौर पर हम सोचते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ हमारी सेक्सुअल लाइफ पहले जैसी नहीं रह जाती। लेकिन ऐसा नहीं है। यह रिसर्च इसी बात की पुष्टि करती है कि महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ भी सेक्सुअल लाइफ का आनंद उठाती हैं।

मनोवैज्ञानिकों का इस बारे में मानना है कि आम तौर पर 30 के बाद महिलाएं खुद को ज्यादा निश्चिंत महसूस करती हैं। इस उम्र तक उन्हें सेक्स का भी काफी अनुभव हो जाता है लिहाजा वे इसे ज्यादा एंज्वाय करती हैं। सेक्स के आरंभिक दिनों में योनि में होने वाली पीड़ा अथवा गर्भधारण के भय से भी धीरे-धीरे मुक्त होने लगती हैं।

इस उम्र तक आम तौर पर महिलाओं को सुरक्षित सेक्स का भी ठीक-ठाक आइडिया हो जाता है, लिहाजा वे पहले के मुकाबले पर-पुरुष से संबंध बनाने से नहीं हिचकतीं। उन्हें यह अंदाजा हो जाता है कि सुरक्षित यौन संबंध बनाने से वे किसी झंझट में नहीं फसेंगी, लिहाजा इस उम्र में वे विवाहेत्तर संबंधों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।

English summary
A poll of women aged 45 to 60 revealed the average age at which they felt sexiest is 34.
Story first published: Saturday, December 20, 2008, 14:54 [IST]

Get Notifications from Hindi Indiansutras

Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
x