
कई महिलाओं व पुरुषों का मानना है कि संभोग के तुरंत बाद महिला यदि मूत्र विसर्जन कर दे, तो वह गर्भवती नहीं होती। यही सोच कर कई बार वे कंडोम का प्रयोग नहीं करते। कई बार जब बिना कंडोम के संभोग करना होता है, तब भी लोग ऐसा करते हैं। वे सोचते हैं कि संभोग के तुरंत बाद अगर महिला मूत्र विसर्जित कर देगी, तो मूत्र के साथ-साथ वीर्य भी निकल जायेगा और गर्भधारण नहीं होगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मूत्र मूत्राशय से निकलता है और वीर्य गर्भाशय की ओर जाते हैं। दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं। रही बात गर्भधारण की तो यह कुछ सेकेंड का खेल होता है।
दर्द और योनी में जलन
तमाम महिलाओं में यह मिथ्‍या होती है कि योनि में दर्द या जलन होना सेहत के लिये खतरनाक है। कई महिलाएं मूत्र विसर्जन के दौरान योनि में जलन की शिकायत करती हैं। अकसर ऐसा संभोग के तुरंत बाद मूत्र विसर्जन करने से होता है। कई महिलाएं सोचती हैं कि लिंग के अंदर जाने से उनकी योनि की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और दर्द के बाद बड़ी हो जाती हैं। सच पूछिए तो ऐसा कुछ नहीं होता।
अगर संभोग के दौरान योनि थोड़ी बहुत खुल भी जायेगी, तो भी कुछ समय बाद वापस अपनी जगह आ जाती है। रही बात जलन की तो संभोग के समय निकलने वाला पदार्थ बेसिक होता है, जबकि मूत्र एसिडिक होता है। संभोग के बाद अचानक अमलीय तत्‍व पड़ने के कारण जलन का अहसास होता है। कुछ महिलाएं मानती हैं कि संभोग के दौरान योनि के रगड़ने की वजह से ऐसा होता है। यह भी भ्रांति है। लेकिन हां अगर आपके मूत्र में संभोग नहीं करने के बाद भी जलन हो तो डॉक्‍टर को जरूर दिखायें।
ये भ्रांतियां हैं पहली बार संभोग से जुड़ी, क्‍या इनके अलावा अपने किसी भ्रांति के बारे में सुना है।



Click it and Unblock the Notifications







