
बेडरूम की लाइट का सीधा प्रभाव मस्तिष्‍क पर पड़ता है। लिहाजा सबसे पहले हम दीवारों के रंग की बात करेंगे। बेडरूम की दीवार का रंग ना तो ज्‍यादा चटक होना चाहिये और ना ही ज्‍यादा हलका। पीला, नीला, हरा, आदि रंग बेडरूम की दीवार का नहीं होना चाहिये, इससे मस्तिष्‍क पर सीधा प्रभाव पड़ता है और आप कूल नहीं रहते। यदि आपको प्रेमपूर्वक संभोग का मजा लेना है तो दीवारों पर पिंक या हलका लाल रंग करवायें। साथ में हलकी रौशनी वाली लाइट लगवायें, ताकि दिन भर की थकान के बाद बेडरूम में अच्‍छी तरह नींद आ सके।
लाल रंग: लाल रंग की लाइट से सेक्‍स के प्रति उत्‍तेजना जल्‍दी बढ़ती है, इसके पीछे कारण हार्मोन्‍स में परिर्वतन है, जो इस रंग को देखने के कारण होता है। स्‍त्री-पुरुष इस रौशनी में जंगली के समान व्‍यवहार करने लगते हैं। लाल रोशनी में संभोग से उनके बीच अच्‍छी केमिस्‍ट्री बनती है।
पीली रौशनी: इस लाइट में शरीर का तापमान जल्‍दी बढ़ता है, जो सेक्‍स की चरम सीमा तक पहुंचने में मदद करता है। कामसूत्र के इतिहास के मुताबिक पीली लॉ वाली मोमबत्‍ती की रौशनी में संभोग में यौन सुख बढ़ जाता है।
हरी रौशनी: इस रौशनी में रोमांस बढ़ता है। इसमें स्‍त्री-पुरुष दोनों को किसी दूसरी दुनिया का अहसास होता है और मानसिक ठंडक के कारण वे आसानी से चरम सीमा तक पहुंचते हैं।
नीली रौशनी: इस लाइट में ज्‍यादा देर तक संभोग करने की प्रेरणा मिलती है। इस रौशनी में आपको न केवल यौन सुख का अलग अनुभव होगा, बल्कि प्रेम का अहसास बढ़ जायेगा।



Click it and Unblock the Notifications







