•  

सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 दिलचस्प सेक्स पोजीशन

रोज रोज वही मिशनरी पोजीशन में सेक्स करने से कई लोग बोर हो जाते हैं लेकिन उनकी समझ में नहीं आता कि आखिर सेक्स करते समय वे कुछ नया कैसे ट्राई करें। सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए यह ज़रूरी है कि रोजाना आप नए पोजीशन ट्राई करते रहें।

इससे दोनों पार्टनर का मन भी लगा रहता है और सेक्स का रोमांच भी बना रहता है। सेक्स का असली मजा तभी है जब दोनों पार्टनर इसे पूरी तरह एन्जॉय करें।

 5 Crazy Sex Positions That You Have To Try!
 

वैसे भी जो लोग रोजाना सेक्स करते हैं वे एक ही पोजीशन से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि अब आप अपने तरीके बदलें।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ नये किस्म के सेक्स पोजीशन बता रहे हैं। आप इन्हें आजमा सकते हैं।

1
 

एक्स पोजीशन : इसे क्रिस क्रॉस पोजीशन के नाम से भी जाना जाता है। इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाए और पुरुष उसकी तरफ मुंह करके बैठ जाए। इसके बाद महिला अपने पैरों को उसके पैरों के ऊपर से ले जाते हुए पीछे की तरफ ले जाए जिससे उसके पैर देखने में बिल्कुल एक्स शेप में हों। इस पोजीशन में सेक्स करने से जल्दी आर्गेज्म हासिल होता है।

2
 

प्रेटजेल पोजीशन : यह बहुत ही क्रेजी पोजीशन है। इसमें महिला पीठ के बल लेट जाती है और उसका एक पैर पुरुष के जाँघों के नीचे होता है वहीँ दूसरे पैर से पुरुष के कमर को लपेट लें। इस पोजीशन में सेक्स करने से डीप पेनेट्रेशन करना आसान हो जाता है।

3
 

स्पाइडर पोजीशन : इसे क्रैब पोजीशन के नाम से भी जाना जाता है। इस पोजीशन में पुरुष नीचे लेटा होता है और आप अपने दोनों पैर पुरुष के शरीर के दोनों साइड रखकर उसके जाँघों के ऊपर बैठ जायें। इस पोजीशन में सेक्स करते समय कंट्रोल आप दोनों के पास होता है जिससे मजा कई गुना बढ़ जाता है।

4
 

स्पोर्क पोजीशन : जिन लोगों को स्पूनिंग पोजीशन बहुत पसंद आती है उन्हें ये पोजीशन भी ट्राई करना चाहिये। इस पोजीशन में भी सेक्स करते समय ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेटी रहें और पुरुष पार्टनर आपके शरीर से 90 डिग्री का कोण बनाते हुए बैठ जाए और सामने से पेनेट्रेशन करें। यकीन मानिए ये पोजीशन आपको उत्तेजना के चरम पर पहुंचा देगी।

5
 

स्नो एंगल पोजीशन : ये पोजीशन मिशनरी पोजीशन का ही बदला हुआ रूप है। इसमें महिला पीठ के बल नीचे लेती रहती है और पुरुष उसकी तरफ मुंह करने की बजाय उसकी उल्टी दिशा में मुंह करके महिला के जांघों के ऊपर बैठ जाता है। इस पोजीशन में पेनेट्रेशन करते समय पुरुष महिला के जांघों पर प्यार भरे थप्पड़ भी मार सकते हैं जिससे आप दोनों ज्यादा एन्जॉय कर सकें।

Read more about: sex, सेक्‍स
English summary
Here are some crazy sex positions you need to try out. These sex positions can really spice up your lovemaking and sex life. Check out.
Story first published: Tuesday, August 1, 2017, 11:11 [IST]

Get Notifications from Hindi Indiansutras

Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
x