स्त्रियों के मन में क्‍या चल रहा है? यह हमेशा से एक बड़ा सवाल रहा है। यदि बात सेक्‍स की हो तो आखिर कौन सी बात है जो स्त्रियों को आकर्षित करती है? या फिर कौन सी बातें उनके अंदर कामुकता पैदा करती हैं? स्त्रियों से जुड़े इन सवालों के जवाब हम आपको देंगे।
सबसे पहले हम बात करेंगे उन बातों की, जिनसे महिलाए प्रभावित होती हैं। कई लोग मानते हैं कि स्त्रियों के यौन हितों में उम्र एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। सही तो यह है कि मध्‍यम उम्र और ज्‍यादा उम्र वाली महिलाओं में यौन गतिविधियां केवल उम्र से नियंत्रित नहीं होतीं। उनके लिए उनके साथी का स्‍वास्‍थ्‍य और उसकी संभोग करने में दिलचस्‍पी काफी मायने रखती है। उसी से वो प्रभावित होती हैं।
28 से 35 वर्ष की आयु में महिलाएं संभोग करने के लिए सक्रिय तो रहती हैं, लेकिन वे आसानी से कामुक व्‍यवहार नहीं करतीं। इसके विपरीत कई बार साथी की उदासीनता, उसका स्‍वास्‍थ्‍य, साथी के अंदर सेक्‍स के प्रति कम रुझान, आदि बातें भी स्त्रियों के अंदर सेक्‍स की इच्‍छा को खत्‍म कर देता है।
हाल ही में हुए एक अध्‍ययन में बताया गया है कि स्त्रियां पुरुषों की शारीरिक बनावट पर ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। शक्‍ितशाली व्‍यक्‍ित के प्रति शारीरिक रूप से अधिक आकर्षित होती हैं। अध्‍ययन के मुताबिक स्त्रियां सामान्य पुरुषों की अपेक्षा हृष्ट-पुष्‍ट पुरुषों की ओर ज्‍यादा आकर्षित होती हैं। इसके अलावा पुरुषों का आक्रामक रवैया भी ज्‍यादातर महिलाओं को खींचता है।



Click it and Unblock the Notifications








