यौन संबंध स्‍थापित करते वक्‍त हर महिला की चाहत होती है कि उसका पार्टनर उसे एक नजर जी भर कर देख ले। आंखों में आंखें डाल उससे प्‍यार का इज़हार करे या फिर मी‍ठी-मीठी बातों के साथ उसे यौन सुख की ओर ले जाए। लेकिन क्‍या आप जानते हैं तमाम ऐसी मेहिलाएं भी हैं, जो सेक्‍स के दौरान अंधेरा पसंद करती हैं, ताकि उनका पार्टनर उन्‍हें न देखे।
हाल ही में हुए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण ने अंधेरे में सेक्‍स करने के पीछे के राज को खोला है। एमी स्मिथ की निदेशक जेनी क्रेग द्वारा 800 महिलाओं पर किए गए सर्वे में पता चला कि 60 प्रतिशत महिलाएं सिर्फ इसलिए अंधेरे में सेक्‍स करती हैं, ताकि उनेक साथी उनके खराब फिगर को नहीं देखें। इन महिलाओं में ज्‍यादातर महिलाएं मोटी थी।
पढ़ें- गर्भावस्‍था में कैसे करें सेक्‍स
सर्वेक्षण के दौरान 73 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि ज्‍यादा वजन होने के कारण वे सेक्‍स का भरपूर मजा नहीं ले सकीं। वहीं 69 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वजन बढ़ने के बाद से उनके अंदर सेक्‍स के लिए इच्‍छा काफी कम पड़ गईं। यही कारण है कि अब वे अपने साथी के साथ सेक्‍स करते वक्‍त लाइट बुझा देती हैं।
सर्वेक्षण के अंत में ऐसी सभी महिलाओं को सुझाव दिए गए हैं कि वे अपनी सेक्‍स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से व्‍यायाम करें। ज्‍यादा पोषक आहार लें, कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड शुगर को नियंत्रित रखें।



Click it and Unblock the Notifications








